मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हो रहे भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए 35 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में सौ से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे जिनमें 15-20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के मंत्री तथा 40 से अधिक प्रमुख वैश्विक व भारतीय कंपनियों के सीईओ उपस्थित रहेंगे।
आप को बता दे, वैश्विक एआई इकोसिस्टम की लगभग 500 प्रमुख हस्तियां जैसे नवप्रवर्तक, शोधकर्ता एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन के सात प्रमुख कार्यक्रमों में तीन लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे तथा 500 से अधिक एआई स्टार्टअप प्रदर्शित होंगे। लगभग 500 सत्र आयोजित होंगे तथा मंत्रालय ने इसे एआई-केंद्रित सबसे व्यापक वैश्विक सम्मेलनों में से एक बताया है।
Image source: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



