नई दिल्ली : “सामाजिक न्याय और आर्थिक समावेशन से सशक्त हो रहा है भारतीय गणतंत्र”- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
126

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि आज देश के शासन मॉडल के केंद्र में नागरिक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लिखे गए एक लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र निरंतर सामाजिक न्याय को आगे बढ़ा रहा है और आर्थिक समावेशन को सक्षम बना रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सामूहिक प्रयास एक कल्याणकारी लोकतांत्रिक गणराज्य के संवैधानिक दृष्टिकोण को बनाए रखने और उसे सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार, वर्तमान सरकार की नीतियां सीधे तौर पर आम जनमानस के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के संकल्प पर आधारित हैं।

आप को बता दे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला है। उन्होंने भारत को ‘पीपुल-फर्स्ट रिपब्लिक’ (जन-प्रथम गणतंत्र) के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र न केवल ‘जनता का’ और ‘जनता द्वारा’ है, बल्कि पूरी दृढ़ता के साथ ‘जनता के लिए’ भी कार्य कर रहा है। लेख में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में देश ने जिस प्रकार की प्रगति की है, उसने समावेशी विकास के एक नए युग की शुरुआत की है, जहाँ हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Image source: Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here