नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने DRDO और SFC को दी बधाई

0
206
नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का हुआ सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने DRDO और SFC को दी बधाई
Image Source: ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सामरिक बल कमान ने डीआरडीओ के साथ मिलकर कल (बुधवार) शाम लगभग 7:00 बजे ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने इस परीक्षण की पुष्टि की।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉन्च के मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड के प्रमुख और डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी है।

जानकारी के लिए बता दे, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “रणनीतिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर 3 अप्रैल को लगभग 07:00 बजे ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here