मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ एक सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में, राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों के कामकाज में तालमेल को बढ़ावा देना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, ईवीएम और मतदाता-सूची साझा करने पर चर्चा होगी। आयोग के अनुसार, इस तरह का सम्मेलन 27 साल बाद हो रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



