नेपाल में बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

0
113

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के पोखरा से काठमांडू जा रही यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक घायल हुए। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे जो पृथ्वी हाईवे पर गजुरी के पास सुबह करीब 1:15-1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई।

आप को बता दे, जिला ट्रैफिक पुलिस प्रमुख शिशिर थापा ने मृतकों की संख्या 18 बताई जबकि सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा ने 17 शव बरामद होने की पुष्टि की। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है तथा नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस व स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हैं। मृतकों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष शामिल है जबकि घायलों में जापान व नीदरलैंड की महिलाएं हैं। पुलिस ने अधिक रफ्तार को हादसे का कारण मानते हुए जांच शुरू की है।

Image source:काठमांडू पोस्ट

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here