नॉर्वे : ओस्लो में नाइटक्लब में फायरिंग से 2 की मौत

0
204

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई गोलीबारी की घटना में करीबन दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 10 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। नॉर्वे पुलिस के अनुसार, फायरिंग की यह घटना ओस्लो के लोकप्रिय लंदन पब में हुई है। यह क्लब समलैंगिकों के बीच काफी चर्चित है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने क्षेत्र में काफी हलचल मचा दी है।

अमेरिका में लगातार हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं सामने आने के बाद अब यूरोप के उत्तरी देश नॉर्वे में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। मामला नॉर्वे की राजधानी ओस्लो का है, जहां शुक्रवार देर रात 1 बजे के आसपास हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्वे के मध्य ओस्लो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here