न्‍यू लिंक राष्‍ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरी रफ्तार से चल रहा है : नितिन गडकरी

0
232

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि न्‍यू लिंक राष्‍ट्रीय राजमार्ग 133बी और 131ए का निर्माण कार्य पूरी रफ्तार से चल रहा है। श्री गडकरी ने एक ट्वीट में कहा कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग 133बी का विस्‍तार 21 किलोमीटर से अधिक कर लिया गया है और यह अपनी तरह की एक विशेष परियोजना है, जिसमें छह किलोमीटर लंबे गंगा पुल का निर्माण कार्य भी शामिल है। उन्‍होंने कहा कि यह खम्‍बों पर केबल से सधा हुआ विश्‍व का तीसरा सबसे लम्‍बा पुल है।
श्री गडकरी ने कहा कि यह राजमार्ग झारखंड में साहिबगंज को बिहार में मनिहारी से जोड़ेगा जिससे यात्रा के समय में काफी कमी आयेगी। श्री गडकरी ने यह भी बताया कि आंध्रप्रदेश में 140 किलोमीटर लम्‍बे चित्‍तूर से मल्लावाराम राष्‍ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का बनाने का कार्य इस वर्ष 30 सितम्‍बर तक पूरा हो जायेगा। उन्‍होंने कहा कि उनका मंत्रालय भारत माला परियोजना के अन्‍तर्गत आने वाले सभी निर्माण कार्यो को मिशन मोड में पूरा कर रहा है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here