पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2026-27 के लिए 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ रुपये का राज्य बजट किया पेश

0
79
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2026-27 के लिए 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ रुपये का राज्य बजट किया पेश

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज 2 लाख 60 हज़ार 437 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 के लिए कुल राजस्व 1 लाख 26 हज़ार 190 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने इसे पंजाब की महिलाओं को समर्पित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने ‘मुखमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की भी घोषणा की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1 हज़ार रुपये और दलित महिलाओं को प्रति माह 1 हजार 500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। वर्तमान पात्रता मानदंडों के अंतर्गत राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अवसंरचना विकास, ग्रामीण विकास, किसानों को मुफ्त बिजली, उद्योग, नशा मुक्ति आदि सहित विभिन्न अन्य क्षेत्रों के लिए भी बजट में प्रावधान रखे गए हैं।यह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पहले का आखिरी बजट है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here