पंजाब सरकार का “मिशन रोजगार”, आज CM भगवंत मान युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

0
86

मान सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज 457 नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके चलते चंडीगढ़ के निगम भवन में नियुक्ति पत्र का बड़ा समागम आयोजित किया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान 457 उम्मीदवारों को अलग-अलग विभावों के नव नियुक्त उम्मदीवारों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंधी प्रोग्राम चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित निकाय भवन में होगा। सरकार की तरफ से प्रोग्राम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सरकार द्वारा थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाते हैं। इन प्रोग्राम में राज्य के सीएम खुद शिरकत करते हैं। सरकार का दावा है कि अब तक 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here