पंजाब सरकार दिल्ली मॉडल को अपने सूबे में भी लागू करेगी-भगवंत मान

0
196

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राजधानी में दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए शानदार सुधार कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे। बाद में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार दिल्ली मॉडल को अपने सूबे में भी लागू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की उन्नति के लिए जो भी अच्छे कार्य होंगे, पंजाब सरकार उन्हें राज्य में लागू करेगी। श्री मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों को ऐसा मॉडल बनाएगी जहां अमीर-गरीब के बच्चे एक साथ पढ़ सकेंगे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here