पश्चिम एशिया में मौजूदा आक्रामक घटनाक्रम को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्धारित 357 उड़ानें की रद्द

0
82
पश्चिम एशिया में मौजूदा आक्रामक घटनाक्रम को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्धारित 357 उड़ानें की रद्द

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में मौजूदा आक्रामक घटनाक्रम को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्धारित 357 उड़ानें रद्द कर दी हैं। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए क्षेत्र की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (पीएसीआर) के माध्यम से यात्रियों की शिकायतों की निगरानी की जा रही है और प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही इस अवधि के दौरान एयरसेवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समर्पित हेल्पलाइन के माध्यम से एयरलाइंस और संबंधित हितधारकों के समन्वय से कुल 559 शिकायतों का समाधान किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने यात्रियों को रद्द और पुनर्निर्धारित उड़ानों के बारे में सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक एयरलाइन चैनल देखने की सलाह दी है। यात्रीगण, अधिक सहायता के लिए मंत्रालय के पीएसीआर हेल्पलाइन नंबर 011-24604283 या 011-24632987 पर संपर्क कर सकते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here