मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बहरीन के शासक हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की और ईद-उल-फित्र की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की तथा ऊर्जा और रिहायशी इलाकों पर हुए हमलों की निंदा की। इससे वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाजरानी मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बहरीन में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए निरंतर समर्थन देने के लिए बहरीन के शासक को धन्यवाद दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



