मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सपरिवार भारत यात्रा निमंत्रण दिया है। तारिक रहमान को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उत्सुकता जताई। उन्होंने ने कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्ठ पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक संबंध, शांति और समृद्धि की आकांक्षा पर आधारित गहरी मित्रता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को उनकी चुनावी जीत पर बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास और नेतृत्व में भरोसे का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, कनेक्टिविटी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। तारिक रहमान ने कल बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसे लगभ 18 महीने राजनीतिक की अनिश्चितता के बाद एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरूआत माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन में हाल के चुनावों दो तिहाई बहुमत हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



