बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पटना समेत 12 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। राजधानी के अलावा जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई, वैशाली, नालंदा, भागलपुर, गया, मुंगेर, कटिहार, नवादा, सुपौल में भी सुबह बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने आज पटना सहित प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर के रेड अलर्ट जारी गया है। वहीं पटना, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में भारी बारिश को लेकर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मुजफ्फरपुर, शिवहर, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और सीतामढ़ी जिले में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



