बिहार में 7 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर अलर्ट जारी

0
17
बिहार में 7 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर अलर्ट जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से ठंड में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। इस कारण सुबह और शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश व आसपास बना हुआ है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व आसाम के आसपास बना है। आठ फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा का पूर्वानुमान है। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में बुधवार को सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा व सुबह-शाम सर्द पछुआ हवा के कारण हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार मौसम में एक हफ्ते तक उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। भोजपुर के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री, बक्सर 2.2 डिग्री, अरवल 1.3 डिग्री, औरंगाबाद 2.2 डिग्री, नालंदा 2.2 डिग्री, शेखपुरा 1.7 डिग्री, बांका 1.2 डिग्री, कटिहार 3.0 डिग्री। बेगूसराय 2.3 डिग्री, वैशाली 2.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर 1.7 डिग्री, गोपालगंज 2.8 डिग्री, मधुबनी 1.9 डिग्री, सुपौल 2.4 डिग्री, मधेपुरा 2.9 डिग्री, कटिहार 3.0 डिग्री, भागलपुर 1.6 डिग्री, मुंगेर 1.7 डिग्री, अरवल में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, फरवरी में ही तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसे देखते हुए इस वर्ष प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है। बुधवार यानी पांच फरवरी का दिन पिछले 15 वर्षों में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। पिछले वर्ष पांच फरवरी के तापमान से इस वर्ष करीब छह डिग्री बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष पांच फरवरी को तापमान करीब 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को दिन भर धूप खिली रही, इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। फिलहाल सुबह और शाम ठंड की अनुभूति अधिक हो रही है। सुबह- शाम कुहासा छा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में मौसम के मिजाज में अधिक बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तपामान 26 डिग्री से अधिक पहुंचेगा। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा पछुआ हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here