भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी, जिसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है और कप्तानी फिर से श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि संजू सैमसन की भी वापसी हुई है।
दिलचस्प बात यह है कि चुनी गई टीम में चार खिलाड़ियों (नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा) के नाम के आगे स्टार (*) लगा है, यानी वे केवल फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही खेल सकेंगे। ये सभी पिछले कुछ समय से चोटिल रहे हैं और उनकी अंतिम फिटनेस स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। सीरीज के सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे, पर मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) कर रहा है। पहले मैच के बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 15 और 17 सितंबर को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।

News Source : Social Media
Image Source : Instagram @imsanjusamson
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



