बेंगलुरु : सीएम बोम्मई ने बाढ़ से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की

0
222

बेंगलुरु : 32 सालों में बेंगलुरु में सबसे अधिक बारिश हुई है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम बोम्मई द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए करीब 300 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की गई है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है जिससे यहां की स्थिति का बुरा हाल है। कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। इसी स्थिति को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को बेंगलुरु में बाढ़ से निपटने के लिए करीब 300 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है। मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार घोषणा रात में हुई है, जब मुख्यमंत्री ने दक्षिणी राज्य में बाढ़ की स्थिति और इससे हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
CM ने घोषणा करते हुए कहा है कि, जारी किए गए पैसे का उपयोग सड़कों, बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और स्कूलों जैसे बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बेंगलुरु में बाढ़ के पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए कुल 1,500 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि रुका पानी कम होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। मीडिया की माने तो, देश की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में बारिश कहर बरपा रही है। शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर नदियों की तरह पानी बह रहा है। घरों में तलब की तरह पानी इकट्ठा हो चुका है। बाढ़ के संकट को देखते हुए राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने बारिश से प्रभावित इलाकों में तत्काल प्रभाव से मूलभूत सुधार और रिलीफ के लिए फंड जारी किया है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने 300 करोड़ रूपये जारी करने का एलान किया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here