भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की सोमवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह आज कांग्रेस भवन में मिश्रण समारोह में शामिल हुए। मीडिया की माने तो, प्रदेश के प्रभारी ए चेल्ला कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ाव रहा है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रबोध तिर्की ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान का भी पद संभाला था। 2007 में उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने एशिया कप जीता था। 161 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले प्रबोध को एकलव्य पुरस्कार और बीजू पटनायक राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रबोध की अगले 18 वर्षो तक एयर इंडिया में नौकरी होने के बावजूद वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त लेकर अपने गांव चले आए थे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



