भारत की अर्थव्यवस्था प्रगति कर रही है, ये हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है – वसुंधरा राजे

0
200

हैदराबाद : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तेलंगाना, हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा है कि, “पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अभी चरमराई हुई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6% है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% की दर से प्रगति कर रही है। ये भी हमारी सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभी अभी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ निकाय चुनावों एवं रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ये भी कहा कि संपर्क साधने के साथ साथ अंत्योदय के लिए भी एक गहन अभियान चलाने की जरूरत है। ये दोनों साथ साथ चलेंगे तो इसका फायदा कार्यकर्ताओं, प्रदेश और जनता को भी मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अभी होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2 प्रस्ताव प्रेषित किये जाएंगे। एक है राजनीतिक प्रस्ताव और दूसरा है अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण। इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर अभी हुई पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई थी। तेलंगाना की स्थिति पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। इस बैठक में ये भी बात हुई कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर हमेशा बल दिया है।”

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here