आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की लोकप्रियता के चलते उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपने जीवन के आखिरी वक्त में पटना के निकट सदाकत आश्रम में रहने लगे, यहां पर 28 फरवरी 1963 में उनका निधन हो गया था। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।
आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा हैं। इस मौके पर प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #RajendraPrasad pic.twitter.com/GlXLC2CpGi
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 28, 2024
वहीं सीएम योगी ने लिखा ” माँ भारती के अनन्य साधक, संविधान सभा के अध्यक्ष, प्रथम राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सादगी, शुचिता एवं विद्वता से भरा उनका बहुआयामी व्यक्तित्व हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
माँ भारती के अनन्य साधक, संविधान सभा के अध्यक्ष, प्रथम राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सादगी, शुचिता एवं विद्वता से भरा उनका बहुआयामी व्यक्तित्व हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/QxoiDtRKnv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 28, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें