सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन हुआ है। मीडिया की माने तो, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है। बुलडोजर से मकान गिराने की कार्रवाई की गई। वहीं देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले CM ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रवेश शुक्ला पर एनएसए लगाने की भी बात कही थी।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला पर बुलडोजर की कार्रवाई करने प्रशासन लाव लश्कर लेकर पहुंचा। गांव में पहुंचते ही टीम ने आरोपी का मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी। इससे पहले देर रात CM शिवराज ने आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीधी पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आईपीसी धारा 294,504 से अपराध कायम कर कार्रवाई की। मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पुलिस की गिरफ्त में था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



