मप्र: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम शिवराज सिंह ने ‘शिखर खेल अलंकरण समारोह 2020’ में भाग लिया

0
214

मध्य प्रदेश: मीडिया सूत्रों द्वारा सामने आई खबर के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में ‘शिखर खेल अलंकरण समारोह 2020’ में हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश के ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 लोगो’ का अनावरण किया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहाँ कहा कि, खेलो इंडिया गेम्स खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है जो पीएम मोदी ने शुरू किया। हमने इसके लिए 3,195 करोड़ का बजट रखा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। ये अगले 5 वर्षों के लिए केवल खेलो इंडिया के लिए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के जो खिलाड़ी पदक जीतकर आएंगे उनको मध्य प्रदेश सरकार 5 लाख रुपए प्रति वर्ष देगी।

 

 

News & Image Source : Twitter (@AHindinews)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here