मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब एक बजे जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ासराय थाना क्षेत्र के किक्रातालाब गांव के पास हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप वाहन के चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



