मप्र : पंचायत चुनाव की टीम पर पथराव, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

0
208

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले के गंधवानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गरवाल में शुक्रवार देर रात हड़कंप मच गया। कुछ अज्ञात लोगों ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी से वापस लौट रहे मतदान दल पर अचानक हमला कर दिया जिससे बस की खिड़िकियां टूट गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस हमले में कोई जनहानि नहीं होने की खबर है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि, हमला उस वक्त हुआ जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दल मतपेटियां और सामग्री लेकर रवाना हो रहा था। मध्यप्रदेश में पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में हुए इस हमले की पूरी जांच के लिए जिला प्रशासन ने शख्त आदेश जारी कर दिए है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here