मप्र : भोपाल एयरपोर्ट पर लेट हुई फ्लाइट तो इंडिगो के स्टाफ ने यात्रियों के साथ खेला गरबा

0
209

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर 3 अक्टूबर की शाम को अलग ही नजारा देखने को मिला। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां इंडिगो की भोपाल से अहमदाबाद जा रही उड़ान लेट हुई तो इंडिगो के स्टाफ ने एयरपोर्ट पर ही यात्रियों के साथ गरबा खेलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी भी इसमें शामिल हो गई। गुजराती गरबा गीत ढोलिड़ा ढोल रे पर सभी झूम उठे।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल में राजा भोज हवाई अड्डे पर जमकर गरबा खेला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गरबा इंडिगो एयर के स्टाफ ने यात्रियों के लिए किया। चूँकि, इंडिगो एयर की 6E,7569 अहमदाबाद फ्लाइट किन्हीं कारणों से लेट हो रही थी। आमतौर पर यह फ्लाइट शाम 6.45 बजे रायपुर से आकर भोपाल से अहमदाबाद रवाना होती है। सोमवार को यह उड़ान अपने निर्धारित समय से 15 मिनट लेट रवाना होने वाली थी। ऐसे में यात्रियों के मनोरंजन के लिए इंडिगो एयर स्टाफ ने एक प्रयोग किया। इंतजार के दौरान एक यात्री ने गरबा गीत बजाया तो माहौल बनने लगा। पहले स्टाफ ने शुरुआत की फिर यात्री, सुरक्षाकर्मी भी गरबा खेलने लगे।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 7569 आमतौर पर शाम 6.45 बजे भोपाल से अहदाबाद रवाना होती है। 3 अक्टूबर को यह उड़ान निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से रवाना होने वाली थी। इस कारण यात्रियों को गेट नं. 1 पर इंतजार के लिए कहा गया। इसी दौरान एक यात्री ने अपने मोबाइल पर गुजराती गरबा गीत शुरू कर दिया। गीत बजते ही यात्री सीट पर ही झूमने लगे। देखते ही देखते इंडिगो के कुछ कर्मचारियों ने यात्रियों को सीट से उठाकर गरबा खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी भी गरबा गीत पर नाचने लगीं। इस गरबा डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here