मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में सिथेंटिक एमडी ड्रग का जाल फैलता दिख रहा है। एक ही दिन में दो जिलों, मंदसौर और राजगढ़ में पुलिस ने कार्रवाई की। मंदसौर जिले के छह थानों के 60 पुलिसकर्मियों ने संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात को एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां से पुलिस ने 102 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 12 किलो 610 ग्राम एमडी ड्रग्स क्रूड, 3 किलो 540 ग्राम सहयोगी तरल पारदर्शी पदार्थ, 680 ग्राम सफेद केमिकल पाउडर जब्त किया है। एक स्टील के घड़े में एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल के मिश्रण को अन्य उपकरण के साथ तैयार किया जा रहा था। मौके से 32 वर्षीय दीपक सिकलीगर व 19 वर्षीय सुमित सिकलीगर एमडी ड्रग बनाते मिले। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं, राजगढ़ जिला पुलिस ने शनिवार देर रात माचलपुर थाना क्षेत्र के आदमपुरा जंगल क्षेत्र से 266.9 किलोग्राम संदिग्ध रसायन पकड़ा है। इसे पांच नीले ड्रमों में रखकर एक खंती में छिपाया गया था। यह जगह उस गोघटपुर गांव से केवल आठ किलोमीटर दूर है, जहां राजस्थान पुलिस ने चार दिन पहले एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस को आशंका है कि इस रसायन डंप का इस्तेमाल भी उसी फैक्ट्री में किया जाना था। पुलिस का अनुमान है कि रसायन की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये होगी। पुलिस ने वहां से मिला रसायन सीलबंद कर जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना माचलपुर में एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि इस रासायनिक कच्चे माल का संबंध गोघटपुर में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री से हो सकता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



