मप्र: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह

0
111

मध्यप्रदेश के राघौगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह रतलाम के होता हनुमान जी के दर्शन करने के पूर्व उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भ ग्रह के बाहर से दर्शन किए। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन करवाया। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद जयवर्धन सिंह नंदी हाल में ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सुबह 8 बजे होने वाली आरती के पूर्व वह मंदिर पहुंचे और आरती होने के बाद उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने के पूर्व जयवर्धन सिंह उन्हेल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ गए थे।

                                                                                                                              #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here