मप्र : विजयादशमी पर वैश्विक देवी मण्डल का भारत में उद्घाटन महोत्सव हुआ

0
201

भोपाल : विजयादशमी पर्व पर वैश्विक देवी मण्डल का भारत के भोपाल में भोजपुर रोड पर उद्घाटन महोत्सव हुआ है। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए महर्षि संस्थान के चेयरमैन वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी ने कहा कि, भारत मातृ प्रधान एवं मातृ उपासक देश है। हम सब मां की कृपा का प्रतिक्षण अनुभव करते हैं और उनकी सेवा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने इस अत्यंत बृहद आयोजन में यह बात कही। 1981 से मदर डिवाइन कार्यक्रम पूरे विश्व में चल रहा है और अब भारत में एक हजार मातृ मंडल सदस्यों का स्थापन तथा विस्तार भोपाल में भोजपुर स्थित महर्षि आनंद निकेतन में हो रहा है। इस विशेष अवसर पर विश्व के कई देशों से विशेष अतिथि सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में महा राजराजेश्वरी कीर्ति श्रीवास्तवा, राजराजेश्वरी सूसन हरमेल, डॉ हेमा रेड्डी, राजा हैरिस कैप्लान आदि लोगों ने भी इस महोत्सव को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अरुणा परांजपे की संगीत गायन प्रस्तुति हुई। जिसे बहुत सराहा गया। कार्यक्रम में भोपाल के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here