जबलपुर के शहीद स्मारक मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां, जहां लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई से घर बनाए हैं, वो वैध की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के 413 निकायों की 2792 अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा की। मीडिया की माने तो, उन्होंने कहा इस फैसले से इन कॉलोनियों के 35 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इसी मंच से मुख्यमंत्री ने सुराज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जबलपुर में शहीद स्मारक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे उन 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जहां लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है।’’ हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



