मध्य प्रदेश में उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में रामराजा मंदिर लोक का निर्माण होने जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने जिले में हुए अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसमें ओरछा समेत निवाड़ी जिले के लोगों को करीब 424 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री रामराजा सरकार लोक बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। भगवान श्री रामराजा के ओरछा आगमन के 450 साल बाद मंदिर की तस्वीर बदलने जा रही है।
मीडिया की माने तो, भूमि पूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”बंदउँ नाम राम रघुबर को। राम नाम ही जीवन है, जीवन का सच्चा सुख है। भगवान श्री रामराजा की कृपा से आज ओरछा में ‘श्रीराम राजा लोक’ के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरा मन आनंद से भरा हुआ है कि 12 एकड़ में श्रीराम राजा लोक बनेगा, जिसमें भव्य प्रवेश द्वार होगा। इस अनुपम लोक में भगवान श्रीराम के बालकाण्ड और उत्तरकाण्ड का भी चित्रण किया जायेगा। प्रभु की कृपा से यह अद्भुत लोक शीघ्र बनकर तैयार होगा। ”मंदिर परिसर के 12 एकड़ में भव्य श्रीरामराजा लोक का निर्माण किया जाएगा। यह लोक 450 साल पूर्व समृद्ध ओरछा की वास्तुकला के अनुरूप बनाया जाएगा।
Image source: @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



