मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे युवा-केंद्रित व किसान हितकारी दिशा-निर्देशक बताया। उन्होंने महाराष्ट्र के मेट्रो परियोजनाओं, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल तथा मुंबई-पुणे व पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर संबंधी घोषणाओं का उल्लेख किया जो राज्य के विकास को गति प्रदान करेंगी।
आप को बता दे, उन्होंने शहरी विकास, नदी पुनरुद्धार, कृषि व्यवसाय नेटवर्क एवं ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता तथा संतुलित विकास को मजबूत करने वाली पहलों की सराहना की। स्वास्थ्य क्षेत्र में बायो-फार्मा नीति, कैंसर व डायबिटीज दवाओं को सस्ता करने के उपाय तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 40,000 करोड़ के आवंटन को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
Image source: महाराष्ट्र सरकार प्रेस विज्ञप्ति
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



