महाराष्ट्र : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस

0
216

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रि-परिषद के विस्तार की चर्चा के बीच हो रही है। महाराष्ट्र में सीएम और डिप्टी सीएम के शपथ लेने के बाद अभी तक मंत्रि-परिषद का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दोनों ही नेता दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर पावर शेयरिंग फार्मूले पर सहमति बना सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल शुक्रवार शाम को देवेन्द्र फडणवीस के साथ दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद दोनों नेता महाराष्ट्र सदन पहुंचे। माना जा रहा है कि फडणवीस पहले शाह के निवास पर पहुंचे और कुछ समय बाद एकनाथ शिंदे भी वहां गए।

सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार की देर शाम दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने का कार्यकम है।

महाराष्ट्र में आए राजनीतिक घमासान के बाद अब राज्य में काफी शांति का माहौल है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन शुक्रवार को देर रात दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने शाह से राज्य में मंत्रिपरिषद के गठन को लेकर चर्चा की।

अमित शाह ने शिंदे और फडणवीस के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों विश्वासपूर्वक लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।’

Image Source : (Twitter) @AmitShah

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here