मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया सूचना पर यवतमाल व अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। एटीएस ने आधी रात से शुरू अभियान में 12 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। यवतमाल के पुसद व उमरखेड़ में 14 व अहिल्यानगर में 7 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला।
आप को बता दे, युवाओं के कट्टरपंथीकरण की विशिष्ट जानकारी पर एटीएस ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। संदिग्धों के घरों, कार्यालयों से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है परंतु अभी किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



