महाराष्ट्र : शिंदे-फडणवीस सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का किया फैसला

0
196

मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीबी पाटिल हवाई अड्डा कर दिया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार, तत्संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी है।

महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीबी पाटिल हवाई अड्डा किया गया है। चूँकि पहले ही उद्धव ठाकरे सरकार ने ये फैसला ले लिया था, किन्तु अब इसे एकनाथ शिंदे ने दोबारा कैबिनेट से पारित करवाया है। ज्ञात हो कि, इससे पहले पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के इन शहरों और एयरपोर्ट का नाम बदलने का ऐलान किया था।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here