महाराष्ट्र : शिंदे सरकार ने विभागों का किया बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त मंत्रालय

0
150

CM एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच कई दिनों से चल रही मैराथन बैठकों के बीच शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मीडिया की माने तो, अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दिलीप वाल्से पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि की जिम्मा दिया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा हो गया है। अजित पवार को वित्त और योजना विभाग दिया गया है। छगन भुजबल को अन्न नागरिक आपूर्ति, दिलीप वलसे पाटिल को सहकार मंत्री और हसन मुशरिफ़ वैद्यकिय शिक्षा का विभाग दिया गया है। अदिति तटकरे को महिला बाल विकास मंत्रालय मिला है। संजय बनसोडे को खेल और युवा कल्याण, धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय दिया गया है। अनिल पाटिल को राहत एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है। अजित पवार वित्त मंत्रालय के लिए अड़े हुए थे, ऐसे में उनकी मांग को मान लिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here