महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की वृद्धि, CM एकनाथ शिंदे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

0
38

सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि ये इजाफा राज्य अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले सरकारी कर्मचारियों को दिया गया है। महाराष्ट्र के एसटी कर्मचारी को शिंदे सरकार ने बड़ी राहत दी है। मीडिया की माने ता, राज्य की शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4% से बढ़ा दिया है। अब उनके DA 34 से बढ़कर 38% हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस फैसले को मंजूरी दी है। बढ़ा हुआ भत्ता इसी माह से लागू कर दिया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त 2022 में भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाया गया था। उस समय संबंधित कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी कर दिया गया था। आपको बता दें कि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य में सरकारी कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा कर रही है। जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे सरकार ने कर्माचारियों को बढ़ा हुआ भत्ता सितंबर से ही देने के लिए घोषणा की है। राज्य के हजारों कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने वाला है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here