मार्गरेट आल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

0
207

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड की घोषणा के बाद विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए मार्गरेट आल्वा को मैदान में उतारा है। मार्गरेट आल्वा ने उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में कार्य किया है और इसके साथ ही वह राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं।

विपक्ष द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट कर बताया कि भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित होना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है। मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करती हूँ और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया।

जय हिंद।

 

 

 

 

 

 

 

 

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 April 1942 को मैंगलूर में हुआ। 24 may 1964 में उनकी शादी निरंजन अल्वा से हुई। उनकी 1 बेटी और 3 बेटे हैं। राजनीति में आने के पहले वे प्रख्यात एडवोकेट हुआ करती थीं। इसके साथ ही वे एक अच्छी पेंटर भी हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here