माली में बड़ा आतंकी हमला, सैन्य अड्डे और नाव को बनाया गया निशाना, 64 लोगों की मौत की खबर

0
117

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माली के एक सैन्य ठिकाने और एक यात्री नाव पर आतंकियों ने हमला कर दिया। उत्तरी माली में हुए हमले में 64 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माली सरकार का कहना है कि आतंकियों ने अलग-अलग दो जगह हमला किया। पहला हमला आतंकियों ने नाइजर नदी पर टिम्बकटू नाव पर किया तो वहीं, दूसरा हमला आतंकियों ने बंबा के एक सैन्य ठिकाने पर किया। दोनों हमलों में कुल 49 आम नागरिक और 15 सैनिकों की जान चली गई। दावा किया जा रहा है कि आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े एक संगठन ने इस हमले को अंजाम दिया है।

आप को बता दे , वहीं इन हमलों की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े एक संगठन ने ली है। इससे पहले माली की सेना ने सोशल मीडिया पर कहा था कि हथियारों से लैस आतंकवादी समूहों ने नाव पर लगभग 11:00 GMT पर हमला किया। वहीं ऑपरेटर कोमानव ने अलग से कहा कि नदी के किनारे बसे शहरों के बीच एक रास्ते पर जा रहे जहाज पर करीब रॉकेट ने निशाना बनाया ।उन्होंने जहाज के इंजन को टारगेट किया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here