
भारतीय नौसेना कल मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में अपने दो जहाजों आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय को सेवा मुक्त करेगी। राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने में सबसे आगे रहने के 32 वर्षों के बाद दोनों जहाजों को विदाई दी जा रही है। अनेक समुद्री योद्धाओं के अभियान के साक्षी रहे ये जहाज़ हमेशा गौरव और सम्मान के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। नौसेना में जहाज को एक जीवित इकाई के रूप में माना जाता है और उनकी सेवामुक्ति नौसेना कर्मियों के लिये बहुत ही भावनात्मक होती है।
Courtsey : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @airnewsalerts