प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में देश के सबसे बड़े समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर किया गया है। यह दुनिया में 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस पुल के शुरू होने से मुंबई के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव आएगा। इतना ही नहीं मुंबई की नवी मुंबई, पुणे, गाेवा और दक्षिण के राज्यों से दूरी कम हो जाएगी। पीएम मोदी ने शेवड़ी से न्हावा शेवा तक अटल सेतु के निर्माण के लिए दिसंबर 2016 में आधारशिला रखी थी।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 लेन का मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक कुल 21.8 किलोमीटर लंबा है। इसमें 16.5 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के ऊपर से गुजरेगा, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर रहेगा। मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले इस पुल को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। पुल से यात्रा करने पर मुंबई और नवी मुंबई के बीच का समय 2 घंटे से घटकर केवल 20-25 मिनट हो जाएगा।
#WATCH | PM Modi inaugurates Atal Bihari Vajpayee Sewari – Nhava Sheva Atal Setu in Maharashtra
Atal Setu is the longest bridge in India and also the longest sea bridge in the country. It will provide faster connectivity to Mumbai International Airport and Navi Mumbai… pic.twitter.com/2GT2OUkVnC
— ANI (@ANI) January 12, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें