मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कदम्ब और केसिया के पौधे लगाए

0
254

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में कदम्ब और केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ वक्त की आवाज सेवा समिति के सदस्यों श्री प्राकृत जैन, सुश्री आष्टी शरणागत, सुश्री अनुराधा जैन और सुश्री दिव्या पाटले ने भी पौध-रोपण किया।

पर्यावरण-संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित समिति द्वारा लगभग 200 पौधे लगाए है और पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के निरंतर प्रयास और प्रेरित किया जा रहा है। समिति के माध्यम से रक्तदान, समय-समय पर गरीब एवं असहाय लोगों, बच्चों को नाश्ता-भोजन और जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल आदि उपलब्ध कराए जाते है।

आज लगाया गया कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here