मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम ने किशोर उम्र के बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपने प्लेटफार्म पर एक नया फीचर जोड़ा है। अगर कोई किशोर सुसाइड या सेल्फ-हार्म से जुड़े शब्द बार-बार सर्च करता है तो वह उनके माता-पिता को अलर्ट करेगा। अलर्ट करने की यह सुविधा केवल उन माता-पिता को मिलेगी, जो इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के पैरेंटल सुपरविजन प्रोग्राम में नामांकित हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने गुरुवार को बताया कि वह पहले से ही किशोरों के अकाउंट में सर्च रिजल्ट में इस तरह की सामग्री के दिखने पर रोक लगा चुका है और लोगों को हेल्पलाइन के लिए निर्देशित करता है। माता-पिता को अलर्ट ईमेल, टेक्स्ट या वाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे। इंस्टाग्राम अकाउंट से भी नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इंस्टाग्रमा ने बयान में कहा, ‘ये अलर्ट इंस्टाग्राम पर किशोरों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाने में मदद करने के हमारे मौजूदा प्रयास पर आधारित हैं। हमारे पास इस तरह की सामग्री के खिलाफ सख्त नीति है, जो आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने को बढ़ावा देने से रोकती है।’ यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब मेटा को बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली साम्रगी को लेकर दो मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। लॉस एंजिलिस में इस सवाल को लेकर ट्रायल चल रहा है कि क्या मेटा के प्लेटफार्मों ने जानबूझकर किशोरों को नुकसान पहुंचाया है। जबकि न्यू मेक्सिको में यह आरोप लगाया गया है कि मेटा अपने प्लेटफार्मों पर बच्चों को यौन शोषण से बचाने में विफल रहा। हालांकि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



