मौसम विभाग ने चंडीगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

0
87
मौसम विभाग ने गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने शनिवार को बताया कि कल राष्ट्रीय राजधानी के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी कल ओलावृष्टि और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here