युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है – पीएम मोदी

0
210

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री हों, सांसद हों, मंत्री हों, भाजपा देश का वो राजनीतिक दल है जिसमें हर जगह युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा देश के युवाओं पर हिमाचल के युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है। अब देश की युवा शक्ति मिलकर आजादी के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि, हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम समेत हिमाचल के अनेक सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि, हिमाचल के लोग, हिमाचल के युवा भी, भाजपा सरकार की वापसी का मन बना चुके हैं। हिमाचल के युवा जानते हैं कि साफ नीयत के साथ, ईमानदार नीयत के साथ हिमाचल का विकास कोई कर सकता है, तो वो भाजपा ही है।

पीएम मोदी ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में तय कार्यक्रम के तहत मुझे अब तक मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। मैं सबसे पहले क्षमा प्रार्थी हूं, दिल्ली से ही आप सभी से संवाद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि, अमृतकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को, देश में रोजगार निर्माण को एक बड़ा बल जिस सेक्टर से मिलने वाला है, वो है हमारा टूरिज्म सेक्टर। मैं खुद भी हिमाचल की देव संस्कृति और हिमाचल के हस्तशिल्पियों से बहुत अभीभूत रहता हूं।  उन्होंने आगे बताया कि, जल जीवन मिशन के तहत पिछले तीन वर्ष में देश के सात करोड़ से अधिक नए घरों को नल से जल मिलने लगा है। हिमाचल प्रदेश के आठ लाख से ज्यादा परिवारों को भी नल से जल की सुविधा मिली है।

पीएम मोदी ने बताया कि, आजादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सिर ऊंचा रखा है। उन्होंने कहा कि, देश में दवाओं के रॉ-मैटेरियल में आत्मनिर्भरता के लिए आज जो काम चल रहा है, उसके लिए तीन राज्यों को चुना गया है। जिसमें से एक है अपना हिमाचल प्रदेश। जहां बल्क ड्रग्स पार्क बनाया जा रहा है। देश के चार राज्यों में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए जा रहे हैं, उसमें भी हिमाचल एक राज्य है।

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here