यूरोप में गर्मी का प्रकोप महाद्वीप के पूर्व की ओर बढा

0
207

यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में है। कल गर्मी का प्रकोप महाद्वीप के पूर्व की ओर बढ़ गया। मंगलवार को ब्रिटेन और फ्रांस में तापमान रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया। ग्रीस में एक सप्‍ताह में तीन सौ 90 जंगलों में आग गयी, जिस पर अग्निशमन विभाग को काफी मशकत करनी पड़ी। पोलैंड में अधिकतम तापमान 36 दशमलव सात डिग्री सैलसियस तक पहुंच गया। अधिकारियों ने कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।   इटली में भी बोलोगना और सीमावर्ती उत्‍तरी मिलान में जंगलों में आग लगने की नई घटनाएं हुई। उधर चीन में भी अगले दस दिनो में भीषण गर्मी पड़ सकती है। कुछ शहरों में आज उच्‍चतम स्‍तर की चेतावनी जारी की गयी है। झेंजियांग प्रांत के कई शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेलसियस तक पहुंच सकता है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here