रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में विशेष योग कार्यक्रम में भाग लिया

0
200

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 से पहले आज नई दिल्ली में विशेष योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में योग तनाव दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्षामंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान योग से लोगों में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में मदद मिली। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और सैन्य अधिकारियों ने भी उनके साथ योग कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here