मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कामना की कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी नागरिकों पर बना रहे तथा भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे। उपराष्ट्रपति ने इसे काशी से रामेश्वरम तक शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताया।
आप को बता दे, प्रधानमंत्री ने भगवान शिव की कृपा एवं देश की समृद्धि की कामना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे आस्था, प्रायश्चित एवं आत्मावलोकन का पर्व बताया तथा भगवान शिव की करुणा, त्याग, संयम एवं संकल्प की शक्ति की याद दिलाई। गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



