मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भारतीय रूख का निरंतर समर्थन करने के लिए पैराग्वे की सराहना की है। पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस का कल राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और पैराग्वे के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहलगाम में हुए हमले के बाद आतंकवाद की कड़ी निंदा और भारत के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पैराग्वे सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश समान सिद्धांतों में विश्वास करते हैं और लोकतंत्र, मानवाधिकार, विधि सम्मत शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांति, संप्रभुता का सम्मान और क्षेत्रीय अखंडता को महत्व देते हैं। दोनों नेताओं ने संबंधों को और घनिष्ठ बनाने संभावनाओं पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को सुदृढ़ बनाने और नए क्षेत्रों में आपसी जुड़ाव में सहायक होगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ग्लोबल साउथ देशों के रूप में भारत और पैराग्वे समान विकासात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों पर काबू पाने का हमारा दृष्टिकोण भी समान है कि शिक्षा, रोज़गार और क्षमता निर्माण बढ़ा कर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें