राष्‍ट्रपति ने देश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज जल शक्ति अभियान-कैच द रेन का शुभारम्‍भ किया

0
213

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति अभियान-कैच द रेन का शुभारम्‍भ किया। यह अभियान इस वर्ष 30 नवम्‍बर तक चलेगा। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष यह अभियान भूमिगत जल स्रोतों के विकास और जलग्रहण क्षेत्र के विस्‍तार पर केन्द्रित होगा। श्री कोविंद ने कहा कि सरकार जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और जलाशयों के संरक्षण के लिए सभी प्रयास कर रही है।

जल ही जीवन है। प्रकृति ने मानवता को जल संसाधन का वरदान दिया है। प्रकृति ने हमें विशाल नदियां प्रदान की हैं जिनके तटों पर महान सभ्‍यताएं फली-फूली हैं। भारतीय संस्‍कृति में नदियों का विशेष महत्‍व है और मां के रूप में उनकी पूजा की जाती है। लोग प्रार्थना करते हैं कि उनके स्‍नान के जल में इन पवित्र नदियों की जलराशियों के प्रवाह का संगम हो। ऐसी धार्मिक प्राथाओं ने प्रकृति से हमारा नाता जोड़े रखा है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here