मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आशा भोसले का निधन संगीत जगत में अपूरणीय क्षति है तथा उनकी मधुर व कालजयी आवाज ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उपराष्ट्रपति ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज घजल से भजन तक हर विधा में अमिट छाप छोड़ गई।
आप को बता दे, प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले को भारत की सबसे प्रतिभाशाली आवाजों में एक बताया तथा उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आशा जी ने हजारों फिल्मों व एल्बमों को अपनी आवाज दी तथा उनके गीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आशा ताई ने हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती सहित लोकगीतों में अपनी अनुपम प्रतिभा से हर दिल जीता तथा उनकी सादगी भरी आवाज अमर रहेगी।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



